|
चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. ने बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए "
उत्तम बंधन " कार्यक्रम के तहत किसानो को नई - से - नई उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वेबसाइट विकसित की है. इसका मुख्य उद्देश्य किसानो को सही जानकारी देकर उनकी शुद्ध आय में वृद्धि करना है. इस वेबसाइट द्वारा किसान फसल चुनाव से लेकर बीज बोने, फसल उगाने, काटने, भण्डारण एवं अन्य कृषि सम्बंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.
हम सूचना तकनीक के युग में रह रहें हैं. ज्ञान के विस्फोटक रूप की शुरूआत का कारण है सूचना तकनीक की उत्पत्ति. इन्टरनेट ने हमारे सेवा और व्यापर करने के तरीके को एक नया रूप दिया है. इन्टरनेट से ज्ञान आधारित अर्थनीति का उदय हुआ और पुरे विश्व को एक छोटे गाँव का स्वरुप दे दिया है. भारत भी इस क्रांति का एक प्रमुख अंग है और ज्ञान का एक शक्तिशाली श्रोत है.
भारत को चाहिए की वो अपनी सूचना तकनीक क्षमता को कृषि उत्पादन को बनाने के लिए प्रयोग करे ताकि खाद्यान के क्षेत्र में भी हम अपनी बढती हुई जनसँख्या के साथ आत्मनिर्भर हों और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बनें. बाजारों के खुलने से नई चुनौतियाँ भी उत्पन्न हुई हैं और साथ ही ग्रामीण किसानो के लिए और पुरे समाज के लिए नए अवसर भी सामने आए हैं.
हम यानि चम्बल फर्तिलाइज़र्स एंड केमिकल्स लिमिटेड, विश्व के सबसे बड़े उर्वरक उत्पादक के रूप में उभर कर भारत कि खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिष्चित करने में जुटे हैं. साथ ही इन्टरनेट के जरिये भारत के किसानो को कृषि सम्बंधित संपूर्ण जानकारी, सेवा और उनके लिए नए आयाम खोलने के लिए हम कटिबद्ध हैं ताकि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुद्रृढ़ हो और भारत अधिक शक्तिशाली देश बने. यह वेबसाईट हमारी कटिबद्धता "
हमारा अरमान उन्नत किसान " का दर्पण है|
यह पोर्टल कृषि समुदाय कि इन्टरनेट द्वारा सफलतापूर्वक कृषि व्यवसाय करने के लिए चार महत्वपूर्ण क्रियाओ की जानकारी देता है
|